बरेली। उधार दिए गए रुपये वापस मांगना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया, जब दबंगों ने उसे बीच सड़क घेरकर पीट दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि हमलावरों ने उसकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। मामला Izzat Nagar थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मुड़िया अहमद नगर निवासी राजीव पटेल ने गांव के ही नेत्रपाल को कुछ समय पहले जरूरत के चलते रुपये उधार दिए थे। काफी समय गुजर जाने के बाद जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। आरोप है कि रुपये मांगने पर वह गाली-गलौज पर उतर आया और रंजिश पाल ली।
पीड़ित के अनुसार 9 फरवरी को वह गांव के एक मेडिकल स्टोर के पास से गुजर रहे थे, तभी नेत्रपाल अपने साथी अनिल यादव के साथ वहां पहुंच गया। दोनों ने रास्ता रोक लिया और बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क हुए इस घटनाक्रम से अफरा-तफरी मच गई।
इतना ही नहीं, हमलावरों ने गुस्से में आकर पीड़ित की कार में भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।



