फोन कॉल से शुरू हुआ खौफ… तमंचे की नोक पर अगवा, जंगल से बचकर लौटी युवती

SHARE:

बरेली। थाना क्योलड़िया क्षेत्र में एक युवती को देर रात फोन कर घर से बाहर बुलाकर कथित रूप से जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने और दुष्कर्म का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके से भागकर जंगल के रास्ते अपनी जान बचाई और दूसरे गांव में शरण ली।

दोस्ती खत्म होने के बाद रची साजिश?

पीड़िता के अनुसार उसकी पहले पुरैनिया गांव निवासी विवेक नामक युवक से दोस्ती थी, जो बाद में मनमुटाव के चलते समाप्त हो गई थी। आरोप है कि 11 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे विवेक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती को फोन कर घर के बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आई, आरोपियों ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और मेंथी चौराहे की ओर ले गए।

 तमंचा दिखाकर बनाया दबाव

युवती का आरोप है कि सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई और जबरन गलत काम करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर एक आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी।डरी-सहमी युवती ने हिम्मत दिखाते हुए मौका पाकर वहां से भागने में सफलता पाई।

 जंगल के रास्ते पहुंची दूसरे गांव

जान बचाने के लिए युवती जंगल के रास्ते भागती हुई ग्राम नवादा इकरामुल्ला पहुंची, जहां उसने पूर्व प्रधान के घर में घुसकर शरण ली। पूर्व प्रधान के फोन से उसने अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित घर ले आए।

थाने पहुंची पीड़िता, दर्ज हुआ मुकदमा

अगले दिन पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाना क्योलड़िया पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!