बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के शाहमतगंज स्थित अमर उजाला प्रेस के पास रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना बारादरी में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाजिया वसीम पत्नी स्वर्गीय वसीम अकरम निवासी अमर उजाला प्रेस, शाहमतगंज, थाना बारादरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले कफील पुत्र नामालूम, सना पुत्री कफील तथा फूलियां पत्नी कफील आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और रंगदारी की मांग करते हैं।
पीड़िता का आरोप है कि 13 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे जब उनका पुत्र घर के गेट पर खड़ा था, तभी आरोपियों ने उसे गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर नाजिया वसीम के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस से की यह मांग
महिला ने थाना बारादरी में प्रार्थना पत्र देकर चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।



