नशे में धुत तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज, जान से मारने की धमकी का आरोप
बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गुलशन नगर में पोस्ट ऑफिस के पास युवती से छेड़छाड़ और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 14 फरवरी 2026 को अपने भाई के साथ घर के लिए खाना लेकर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पोस्ट ऑफिस के पास तीन अज्ञात युवक नशे की हालत में मिले, जिन्होंने उसे अभद्र शब्दों में पुकारा और पीछा करते हुए छेड़छाड़ की।
पीड़िता के अनुसार जब उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।



