बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में अवैध रूप से हुक्का और शराब परोसने वाले एक कैफे पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से 6 हुक्के, 4 बोतल अंग्रेजी शराब और 50 फिल्टर पाइप बरामद किए गए।
कैसे हुई कार्रवाई?
शनिवार शाम पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एसएसडी प्लाजा स्थित “द शीशी ओएसिस कैफे” में खुलेआम हुक्का और शराब परोसी जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग को अवगत कराया गया। प्रधान आबकारी सिपाही मोहम्मद सादिक और विजय प्रकाश तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से दबिश दी।
दबिश में मचा हड़कंप
पुलिस टीम को देखते ही कई युवक मौके से फरार हो गए। हालांकि दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम सुहैल (24 वर्ष), निवासी एयरफोर्स गेट नगरिया, इज्जतनगर व अनस खान (21 वर्ष), निवासी कंजादासपुर, इज्जतनगर बताया।
क्या-क्या हुआ बरामद?
इस दौरान 6 अदद हुक्का, 4 बोतल अंग्रेजी शराब, 50 फिल्टर पाइप बरामद किए गए।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 280/271 बीएनएसएस धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।



