यूपी में सियासी भूचाल: Naseemuddin Siddiqui ने थाना सपा का दामन 

SHARE:

Akhilesh Yadav ने थमाया सपा का झंडा, बसपा और अपना दल (एस) में हलचल तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। बहुजन समाज पार्टी की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे Naseemuddin Siddiqui ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें औपचारिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला।

Naseemuddin Siddiqui लंबे समय तक बसपा की राजनीति का अहम चेहरा रहे हैं और संगठन से लेकर सरकार तक मजबूत पकड़ रखते थे। उनके सपा में शामिल होने को विपक्षी खेमे में बड़ी सेंध के तौर पर देखा जा रहा है।

तीन बार विधायक रहे नेता भी शामिल

कार्यक्रम में अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वे तीन बार विधायक रह चुके हैं और क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं। उनके साथ कई पूर्व विधायकों और स्थानीय नेताओं ने भी सपा का हाथ थाम लिया।

अपना दल (एस) को भी झटका

अपना दल (S) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Rajkumar Pal ने भी समाजवादी पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। पिछड़ा वर्ग की राजनीति में उनकी सक्रियता को देखते हुए सपा के लिए यह अहम रणनीतिक बढ़त मानी जा रही है।

क्या है सपा की बड़ी रणनीति?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से तेज कर चुकी है। बसपा और सहयोगी दलों के प्रभावशाली नेताओं को अपने पाले में लाकर सपा सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश में है। खासकर मुस्लिम, पिछड़ा और दलित वोट बैंक को एक मंच पर लाने की रणनीति पर पार्टी काम करती दिख रही है।

बसपा के लिए बढ़ी चुनौती

Naseemuddin Siddiqui का सपा में जाना बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे बसपा के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध की आशंका जताई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े चेहरे दल बदल सकते हैं।

सियासी समीकरण एक नजर में

बसपा सरकार के पूर्व कद्दावर मंत्री का सपा में प्रवेश

तीन बार विधायक और कई पूर्व विधायक साथ आए

अपना दल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने भी थामा सपा का हाथ ,2027 चुनाव से पहले विपक्षी खेमे में हलचल

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!