सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रचार, 150–800 रुपये तक की ‘सेवाओं’ की चर्चा; प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
बरेली। शहर में “प्राइवेट स्पेस” के नाम पर संदिग्ध गतिविधियों का खेल खुलेआम चलने की चर्चा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक शब्दों, सीमित समय के ऑफर और गोपनीयता के वादों के साथ ऐसे स्थानों का प्रचार किया जा रहा है, जिनकी दरें 150 रुपये से 800 रुपये तक बताई जा रही हैं। प्रचार की भाषा और सुविधाओं के दावे पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला रहे हैं।
150 से 800 रुपये तक ‘रेट’, सुविधाओं पर उठे सवाल
सूत्रों के अनुसार, इन तथाकथित “प्राइवेट स्पेस” में सामान्य बैठने की व्यवस्था की जगह “सोफा सेट”, “कंफर्टेबल सेटअप” और “फुल प्राइवेसी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यही शब्दावली लोगों के मन में शंका पैदा कर रही है कि क्या यह केवल कमरे की सुविधा है या इसके पीछे कोई और गतिविधि संचालित हो रही है।
ये इलाके चर्चा में
सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट और स्टेटस में डीडीपुरम,पीलीभीत बायपास रोड राजेंद्र नगर क्षेत्र के कुछ होटल और रेस्टोरेंट बार-बार सामने आ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
इंस्टाग्राम-व्हाट्सऐप बना प्रचार का माध्यम
इन तथाकथित सेवाओं के प्रचार के लिए Instagram,WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है। सीमित समय के ऑफर, गोपनीयता का आश्वासन और आकर्षक भाषा के जरिए ग्राहकों को लुभाया जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल: पुलिस मॉनिटरिंग कहाँ?
इतने खुले प्रचार के बावजूद पुलिस और प्रशासन की जानकारी में यह मामला क्यों नहीं आया?
क्या सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तंत्र कमजोर है या जानबूझकर अनदेखी की जा रही है-यह अब बड़ा सवाल बन गया है।
“मुझे अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। मैं दिखवाता हूं।”… मानुष पारीक, एसपी सिटी, बरेली
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।



