सिंधौली चौराहे पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक, कार के उड़े परखच्चे

SHARE:

दिल्ली से लौट रहे युवक की हालत नाजुक, चालक ट्रक छोड़कर फरार- CCTV में कैद हुई वारदात

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंधौली चौराहे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। दिल्ली से बरेली लौट रहे युवक की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने ऐसी टक्कर मारी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पास की एक चीनी मिल में गन्ना डालकर वापस लौट रहा था। सिंधौली चौराहे के पास सामने से आ रही कार से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायल युवक को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
डॉक्टरों ने बताई हालत गंभीर
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक युवक के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है और हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ट्रक चालक फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!