आंवला/बरेली; (यूसुफ सैफी) आँवला में हर साल की तरह इस साल भी आज हज़रत गौस ए आज़म की याद में जुलूस ऐ गौसिया निकाला गया , बारह बुर्जी मस्जिद से शुरू होकर गंज त्रिपोलिया मार्केट के रास्ते स्टेट बैंक चौराहे से पक्का कटरा होते हुए खेड़ा चौराहे पर समापन हुआ ।

जुलूस ए गौसिया की परचम कुशाई शहजादा ए हुजूर ताजदारे अहले सुन्नत हज़रत अल्लामा फ़जले रसूल मोहम्मद अज्ज़ाम मियां क़ादरी बदायूंनी ने की।

“”आज जुलूस के दौरान एक ऐलान हुआ जिस बात ने लोगों के दिलों को छू लिया , जुलूस ए गौसिया शुरू होते ही कमेटी की जानिब से मौलाना हनीफ क़ादरी ने एक ऐलान किया जिसमें कहा गया आज स्कूलों में बोर्ड के एग्जाम चल रहे हैं लिहाज़ा स्कूल के पास किसी तरह से कोई लाउड स्पीकर नहीं चलाया जाएगा , नात ओ मनकबत स्कूल कालेज से दूर हो कर पढ़ी जाएंगी।””
नगर पालिका चेयरमैन सय्यद आबिद अली ने अपने साथियों के साथ फूल बरसा कर जुलूस का इस्तक़बल बड़ी मोहब्बत और ख़ुलूस के साथ किया ।
जुलूस में शामिल सीरत कमेटी सदर अफसर खान , हाफिज हसमतुल क़ादरी, हाफिज आसिफ क़ादरी , मौलाना हनीफ क़ादरी , ईदगाह इमाम मुफ्ती दिलशाद क़ादरी, डॉ० वसीम क़ादरी , अब्बास मौलाना , हाफीज़ नसीम क़ादरी, यूसुफ सैफी, अनस क़ादरी , हाफ़िज़ नाज़िम क़ादरी, न्याज़ मोहम्मद सैफी व तमाम लोग शामिल रहे

जुलूस बहुत ही सुकून और इत्मिनान के साथ निकाला गया ।
जुलूस की देख रेख में पुलिस प्रशाशन का भी बहुत योगदान रहा ।



