दरगाह आला हज़रत में रमज़ान का आगाज़, इबादत में डूबा शहर

SHARE:

सुब्हानी मियां व अहसन मियां ने दी मुल्कवासियों को मुबारकबाद, तरावीह की नमाज़ से गुलजार हुईं मस्जिदें

बरेली। रहमतों और बरकतों का मुकद्दस महीना रमज़ान शरीफ शुरू होते ही बरेली शहर इबादत और रूहानी माहौल में सराबोर हो गया। चांद के ऐलान के साथ ही दरगाहों, खानकाहों और शहर की छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज़-ए-तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया।
दरगाह आला हज़रत पर रमज़ान के आगाज़ के मौके पर खास इंतज़ाम किए गए। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने देशवासियों को रमज़ान की मुबारकबाद पेश की और इस पाक महीने की फज़ीलत बयान की।

रोज़ा और सहरी की अहमियत पर जोर

सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि सहरी खाना सुन्नत है, इसका एहतिमाम करना चाहिए। उन्होंने हदीस का हवाला देते हुए कहा कि बिना किसी बीमारी या मजबूरी के रमज़ान का रोज़ा छोड़ देना बहुत बड़ी कमी है। मुसलमानों को चाहिए कि वह पूरे महीने खुशदिली और एहतेराम के साथ रोज़े रखकर अपने रब की रज़ा हासिल करें।

चांद देखने का हुआ खास एहतिमाम

दरगाह पर चांद देखने के लिए उलेमा और अकीदतमंदों की मौजूदगी में खास इंतज़ाम किया गया। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि चांद की तस्दीक के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और इबादत का सिलसिला शुरू हो गया। इस मौके पर मुफ्ती सलीम नूरी, मुफ्ती ज़ईम रज़ा शाहिद नूरी, परवेज नूरी, अजमल नूरी, औरंगज़ेब नूरी, ताहिर अल्वी, हाजी जावेद खान, मंजूर रज़ा, शान रज़ा, अबरार उल हक, अब्दुल माजिद, आलेनबी, जोहिब रज़ा, साजिद रज़ा, सुहैल रज़ा, इशरत नूरी, सैय्यद माजिद, अरबाज रज़ा, आरिफ नूरी, साकिब रज़ा, शाद रज़ा, तारिक सईद, मुजाहिद बेग, काशिफ सुब्हानी, अशमीर रज़ा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक महीने बाद आएगी ईद की खुशियां

रमज़ान के इस मुबारक महीने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। शहर भर में मस्जिदों में विशेष नमाज़ और इबादत का दौर जारी रहेगा।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!