होली पर घर जाना अब आसान! रोडवेज ने खोला बसों का पिटारा, छुट्टियां भी रद्द

SHARE:

बरेली। रंगों के त्योहार होली पर घर लौटने वालों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों को समय पर और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष बस संचालन योजना लागू की जाएगी।इस अवधि में चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, ताकि किसी भी रूट पर बसों की कमी न हो।

 दिल्ली से पूर्वांचल रूट पर रहेगा खास फोकस

त्योहार के शुरुआती दिनों में दिल्ली और पश्चिमी यूपी से पूर्वी दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ती है। इसे देखते हुए बरेली रीजन के सभी डिपो से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

दिल्ली रूट पर अतिरिक्त फेरे

 दूरस्थ और ग्रामीण मार्गों पर विशेष सेवा

भीड़ वाले मार्गों पर लगातार निगरानी

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में होली के समय यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।

 चालक-परिचालकों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन

त्योहार के दौरान अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

प्रोत्साहन योजना:

10 दिन तक प्रतिदिन 300 किमी संचालन पर 450 रुपए प्रतिदिन (कुल 4500 रुपए एकमुश्त)

न्यूनतम 9 दिन ड्यूटी पर 400 रुपए प्रतिदिन

संविदा कर्मचारियों को अतिरिक्त संचालन पर  55 पैसे प्रति किलोमीट

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि प्रोत्साहन अवधि में अत्यावश्यक परिस्थितियों को छोड़कर छुट्टियां निरस्त रहेंगी।

 बसों की फिटनेस और वर्कशॉप को निर्देश

अधिकारियों ने सभी डिपो और कार्यशालाओं को निर्देश दिए हैं कि:बसों की तकनीकी फिटनेस जांच पूरी करें,समय सारिणी का सख्ती से पालन हो,यात्रियों की सुविधाओं (पानी, साफ-सफाई, टिकट व्यवस्था) पर विशेष ध्यान दिया जाए,उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा: क्षेत्रीय प्रबंधक को 10,000 रुपए तक

सेवा प्रबंधक को 5,000 रुपए तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!