नई दिल्ली (निर्माण विहार), *डॉ नदीम अहमद*
रितु शर्मा इवेंट्स द्वारा ट्रिपल एस स्टूडियो, निर्माण विहार में ‘वेलेंटाइन मंथ स्पेशल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार रहा, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों के दिलों में खास जगह बनाई।

कार्यक्रम में प्लेबैक सिंगर ईशा सक्सेना , डायरेक्टर शिवा दादू , शफीक अंसारी , तिलक खेड़ा , एंकर शिल्पी बहादुर तथा स्मृति महाजन ,दिव्या भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। गिफ्टिंग पार्टनर ज्योति वर्मा और शीतल कपूर ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर एक्टर, मॉडल, एस्ट्रोलॉजर एवं एंटरप्रेन्योर गौतम कपूर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लाइव सिंगिंग और लाइव डांस परफॉर्मेंस का आयोजन किया गया। अज़हर खान , राजुशील , राजा भार्गव , समर खान , सोनू चंदेल और अब्दुल सहित अन्य कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया।

डांस परफॉर्मेंस में निकिता और खुशी सहित बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं शीतल कपूर ने भी अपनी बेहतरीन डांस प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया।
मीडिया पार्टनर रहे पी न्यूज़ और ऑल नेशन न्यूज़ से डॉ नदीम अहमद फाउंडर डायरेक्टर ओर डॉ अलका सिंह ने इवेंट को कवर किया।
दिल से धन्यवाद सभी कलाकारों, अतिथियों और पार्टनर्स को जिन्होंने इस इवेंट को सुपर सक्सेस बनाया ।



