फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना पड़ा भारी, आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
बरेली। सोशल मीडिया पर दोस्ती की आड़ में एक महिला की फोटो डाउनलोड कर उसे एडिट कर अश्लील रूप में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। डेलापीर निवासी महिला के अनुसार, कुछ दिन पहले उनके फेसबुक अकाउंट पर “अर्पित गुप्ता” नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। भरोसा कर उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। आरोप है कि इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उनकी प्रोफाइल से फोटो डाउनलोड कर ली। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने फोटो एडिट कर अश्लील व आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपलोड करना शुरू कर दिया। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भारी आघात पहुंचा है और वह मानसिक तनाव व भय की स्थिति में हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। थाना इज्जतनगर पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




