तलाक के छह साल बाद भी पीछा नहीं छोड़ा

SHARE:

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने अपने पूर्व पति और उसके बहनोई पर फोन के माध्यम से लगातार गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में थाना बारादरी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बारादरी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका तलाक वर्ष 2020 में पूर्व पति से हो चुका है। तलाक के बाद वह अपने दूसरे पति के साथ खुशी-खुशी जीवन यापन कर रही है, लेकिन पूर्व पति आए दिन फोन कर गंदी गालियाँ देता है और मानसिक उत्पीड़न करता है।

 जेल से छूटने की धमकी, सोशल मीडिया पर बदनाम करने की चेतावनी

पीड़िता का आरोप है कि पूर्व पति का बहनोई थाना क्यूलडिया निवासी भी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी देता है। वह खुद को हाल ही में जेल से छूटा बताकर कहता है कि “तू और तेरा पति कहाँ हो, बता दे… दोनों को जान से मार दूंगा।”इतना ही नहीं, आरोपी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की भी धमकी दी है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि तलाक के बाद भी पूर्व पति ने उसका स्त्रीधन व अन्य सामान वापस नहीं किया है। इसके बावजूद वह लगातार धमकियाँ देकर दहशत का माहौल बना रहा है। महिला ने बताया उसे कई मोबाइल नंबरों से आ धमकियाँ आ रहीं हैं। बारादरी पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व पति व उसके बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!