“लंबे इंतज़ार के बाद आया फैसला! अब शिक्षामित्रों की सैलरी पर बड़ा अपडेट”

SHARE:

लखनऊ/बरेली। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के समापन अवसर पर शिक्षामित्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब अप्रैल से प्रदेश के शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार के इस ऐलान के बाद प्रदेशभर के शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे शिक्षामित्रों को यह फैसला बड़ी राहत देने वाला माना जा रहा है।

अप्रैल से लागू होगा बढ़ा हुआ मानदेय

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। अब तक कम मानदेय पर कार्य कर रहे शिक्षामित्रों को अप्रैल माह से 18,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ेगा और प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

 शिक्षकों को 5 लाख तक कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश के सभी शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा सरकारी एवं चिन्हित निजी अस्पतालों में लागू होगी। सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा कवच को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 क्या बोले मुख्यमंत्री?

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षकों व शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक निर्णय लिए जा रहे हैं।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!