मोमिन खान/बरेली। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने आज श्री वेदांत हॉस्पिटल, बरेली, में अपनी न्यूरोसर्जरी और स्पाइन सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के न्यूरोसर्जरी एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर और हेड डॉ. गौरव बंसल, मौजूद रहे।
डॉ. गौरव बंसल, हर महीने की पहले बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक श्री वेदांत हॉस्पिटल, बरेली, में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।
ओपीडी उद्घाटन के दौरान, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, के न्यूरोसर्जरी एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर और हेड – डॉ. गौरव बंसल, ने कहा, “हमारा लक्ष्य मिनिमली इनवेसिव और प्रिसिशन-गाइडेड सर्जिकल समाधान प्रदान करना है, जो न केवल मरीज की सुरक्षा बढ़ाते हैं बल्कि रिकवरी को भी तेज़ करते हैं। इस पहल के माध्यम से हम विश्वस्तरीय न्यूरोसर्जिकल विशेषज्ञता को समुदाय के करीब लाने और मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने की उम्मीद रखते हैं। इन विशेष OPD सेवाओं की शुरुआत से हम न्यूरोलॉजिकल और स्पाइनल डिसऑर्डर्स के समय पर निदान और विशेषज्ञ प्रबंधन को सुनिश्चित कर रहे हैं।”
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, की विशेषज्ञ टीम अत्याधुनिक न्यूरो और स्पाइन सर्जरी में माहिर है, जिसमें न्यूरो नेविगेशन, अवेक ब्रेन और इमेज-गाइडेड स्पाइन तकनीकें शामिल हैं। टीम बिना टांके वाले स्पाइन उपचार भी करती है, जिससे रिकवरी तेज़ होती है। इसके साथ ही, वे मस्तिष्क और स्पाइन ट्यूमर, सिर की चोट और ट्रॉमा मामलों का प्रिसिशन-ड्रिवन उपचार सुनिश्चित करते हैं, जिससे मरीज को बेहतर परिणाम मिलते हैं।
इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के साथ, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली, मरीजों के घर के करीब अत्याधुनिक न्यूरोसर्जिकल देखभाल प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। यह पहल विशेषज्ञता और समुदाय तक पहुंच के बीच की खाई को पाटने के लिए तैयार की गई है, जिससे मरीज समय पर परामर्श, सटीक निदान और सुरक्षित, प्रभावी उपचार विकल्प प्राप्त कर सकें।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




