बरेली/ मीरगंज। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की अंतिम तिथि अब 25 दिसंबर कर दी गई है। पहले यह डेडलाइन 11 दिसंबर थी, लेकिन मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए चुनाव आयोग ने यूपी सहित छह राज्यों के लिए समय सीमा 14 दिन और बढ़ा दी है।
मीरगंज तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बरेली समेत पूरे प्रदेश में SIR का काम तेजी से चल रहा है। पहले अंतिम दिन भारी भीड़ की आशंका थी, लेकिन अब बढ़ी तारीख से नए वोटरों और कटे नाम जोड़ने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
लेखपाल आदित्य गंगवार ने बताया कि आयोग ने SIR की डेटलाइन बढ़ाकर स्पष्ट संदेश दिया है कि हर पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल होने का पूरा मौका मिलेगा।
सीईओ UP का बड़ा अपडेट
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया 91% से अधिक SIR फॉर्म घरों तक पहुंचाए जा चुके हैं।करीब 80% मतदाताओं ने फॉर्म भरकर लौटा भी दिए हैं।लगभग 76% वोटरों की 2003 की मतदाता सूची से सफल मैपिंग हो चुकी है।अभी भी करीब 18% यानी 2.91 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म नहीं मिले हैं, जिन पर अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि आयोग चाहता है कि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची से बाहर न रहे, इसी वजह से तारीख बढ़ाई गई है।
मतदाताओं के लिए बड़ा मौका
अब यूपी में लोग 25 दिसंबर तक नया नाम जुड़वा सकते हैं,पुराने नाम में संशोधन करा सकते हैं,कटे हुए नाम दोबारा जोड़वा सकते हैं।आयोग ने अपील की है कि लोग समय रहते फॉर्म जमा कर दें, ताकि आगामी चुनावों में मतदान से कोई वंचित न रह जाए।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




