बरेली। प्रदेश में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं सरकार और समाज के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं, लेकिन बरेली जिले ने इस चुनौती को अवसर में बदलते हुए मिसाल कायम कर दी है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में बरेली जिला पूरे उत्तर प्रदेश में अव्वल रहा है। संभागीय परिवहन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार बीते 10 महीनों में जहां मंडल के अन्य जिलों में सड़क हादसों में वृद्धि दर्ज की गई, वहीं बरेली जिले में 26.8 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आई है।
मंडल स्तरीय समीक्षा में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
आयुक्त बरेली मंडल द्वारा मंडल के सभी जिलों की सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में दुर्घटनाएं बढ़ी हैं, जबकि बरेली ने सख्त प्रवर्तन और प्रभावी रणनीति से खुद को सबसे आगे साबित किया।।संभागीय परिवहन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार पीलीभीत में सड़क दुर्घटनाओं में 16.6% वृद्धि,बदायूं में 34.3% वृद्धि,शाहजहांपुर में 30.5% वृद्धि जबकि बरेली में 26.8% की कमी दर्ज की गई
लाइसेंस निलंबन और चालान में भी सख्ती
पिछले 10 महीनों में यातायात पुलिस ने बरेली में 248 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित,शाहजहांपुर में 190,पीलीभीत में 157,बदायूं में 140 लाइसेंस निलंबित किए।1 जनवरी से 31 अक्टूबर 2025 के बीच हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने पर बरेली में 3,79,077 चालान,शाहजहांपुर में 70,615,बदायूं में 20,550 पीलीभीत में 15,795 चालान किए गए हैं।
आयुक्त ने की बरेली पुलिस की खुलकर सराहना
बरेली मंडल के आयुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने यातायात पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के अधिकारी बरेली मॉडल को अपनाएं और आपसी समन्वय से सड़क दुर्घटनाओं को कम करें।
रणनीति बनी गेमचेंजर: एसपी ट्रैफिक
एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में पिछले 10 महीनों में विशेष रणनीति लागू की गई।
रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर सख्ती
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान,रोड इंजीनियरिंग सुधार,17 थाना क्षेत्रों में 22 विशेष टीमें गठित कर एक्सीडेंट जोन पर काम,यातायात और स्थानीय पुलिस ने 24 घंटे निगरानी रखकर नियमों का कड़ाई से पालन कराया।
नेशनल हाईवे और नैनीताल रोड पर विशेष फोकस
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बीते वर्षों में नेशनल हाईवे और नैनीताल रोड पर सर्वाधिक दुर्घटनाएं होती थीं। पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों का अध्ययन कर विशेष एक्शन प्लान तैयार किया गया, जिसका सकारात्मक असर साफ दिखाई दे रहा है।
भविष्य में भी प्राथमिकता रहेगी सड़क सुरक्षा
आयुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में निरंतर कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है और बरेली यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली को अन्य जनपदों में भी लागू किया जाएगा।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




