बरेली। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र बटलर प्लाजा स्थित मार्केट में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब लोगों ने एक अजीबोगरीब जीव को खुलेआम घूमते हुए देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह जीव देखने में कवर/हनी बिज्जू जैसा प्रतीत हो रहा था, जिसे देखकर दुकानदारों, कर्मचारियों और ग्राहकों में दहशत के साथ-साथ कौतूहल भी देखने को मिला।
बताया जा रहा है कि जीव अचानक मार्केट के अंदर घुस आया और कुछ देर तक इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो और फोटो भी बनाए, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग वन विभाग को जानकारी देने की बात भी करते नजर आए, हालांकि खबर लिखे जाने तक वन विभाग या प्रशासन की ओर से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि वह जीव वास्तव में कौन सा था। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस जीव को कई बार मार्केट में टहलते देखा गया है। कुछ देर बाद ही वह बटलर प्लाजा मार्केट की छत पर चला गया।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




