म्यूल अकाउंट गैंग का भंडाफोड़: फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का लेनदेन कराने वाले दो शातिर गिरफ्तार

SHARE:

आधार-पैन लेकर खुलवाते थे फर्जी फर्म और बैंक खाते, पुलिस ने 6 हजार नकद व मोबाइल किए बरामद

बरेली/भुता। थाना भुता पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोली-भाली जनता को झांसे में लेकर उनके आधार कार्ड व पैन कार्ड हासिल करते थे और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंकों में फर्जी खाते खुलवाकर भारी रकम का लेनदेन करते थे।

पुलिस के अनुसार थाना भुता पर पंजीकृत मु0अ0सं0 07/2026 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(3), 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 (पूर्व की धारा 420, 467, 468, 471, 506, 120B भा.द.वि.) के तहत वांछित अभियुक्त

शाहिद पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम केसरपुर थाना भुता और अमित गुप्ता पुत्र रामधुन गुप्ता निवासी सुनारों वाली गली, काकर टोला थाना बारादरी को मुखबिर की सूचना पर उदयपुर पुलिया, कस्बा भुता से शुक्रवार को समय करीब 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त शाहिद के पास से ओपो मोबाइल व 3000 रुपये नकद अभियुक्त अमित गुप्ता के पास से रेडमी मोबाइल व 3000 रुपये नकद बरामद किए गए।

ऐसे चलता था करोड़ों का खेल

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोगों को व्यापार बढ़ाने का लालच देकर उनके दस्तावेज हासिल करते थे। इसके बाद कूटरचित कागजात तैयार कर HDFC बैंक व पंजाब सिंध बैंक में M/s सत्य साहब ट्रेडर्स, महावीर ट्रेडिंग कंपनी, महाकाल ट्रेडर्स और सुमित ट्रेडर्स जैसी फर्जी फर्मों के नाम से खाते खुलवाए जाते थे। खातों की चेकबुक, साइन और पूरा नियंत्रण आरोपी अपने पास रखते थे और इन्हीं खातों से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया जाता था।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली टीम में

उ0नि0 बीकेश कुमार,उ0नि0 नरेश कुमार,का0 1136 अतुल कुमार,का0 3234 अजय कुमार शामिल रहे।

जांच में और खुलासों की उम्मीद

पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क, अन्य खातों और लेनदेन की गहन जांच की जा रही है। आशंका है कि इस रैकेट से जुड़े और भी लोग सामने आ सकते हैं।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!