पश्चिम से पूर्व तक असर, लोकतंत्र की सेहत पर खड़े हुए सवाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रही SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के आंकड़े सामने आते ही राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। प्रदेश के 75 जिलों में लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटने का खुलासा हुआ है। आंकड़े बताते हैं कि कई जिलों में 15 से 30 प्रतिशत तक वोट कटे, जो अब तक की सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है।
राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 30.04 प्रतिशत वोट कटने से सियासी भूचाल आ गया है। वहीं गाजियाबाद (28.83%), बलरामपुर (25.98%), कानपुर नगर (25.50%), मेरठ (24.65%) और प्रयागराज (24.64%) जैसे बड़े जिलों में भी भारी संख्या में नाम हटाए गए हैं।
पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा असर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में वोट कटने का प्रतिशत चिंताजनक रहा। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, शामली और संभल जैसे जिलों में 15 से 28 प्रतिशत तक वोट कटे हैं। जानकारों का कहना है कि इसका सीधा असर आगामी चुनावों पर पड़ सकता है।
ब्रज, रुहेलखंड और अवध भी अछूते नहीं
आगरा (23.25%), मथुरा (19.19%), अलीगढ़ (18.60%), फिरोजाबाद (18.13%),
रुहेलखंड में बरेली (20.99%), बदायूं (20.39%), शाहजहांपुर (21.76%) जैसे जिलों में भी बड़ी संख्या में मतदाता सूची से बाहर हो गए।
अवध क्षेत्र में सीतापुर (19.55%), हरदोई (18.04%), लखीमपुर खीरी (17.50%), बहराइच (20.44%), गोंडा (18.40%) और बाराबंकी (16%) में भी व्यापक कटौती दर्ज की गई।
पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी बड़ा आंकड़ा
पूर्वांचल में वाराणसी (18.18%), जौनपुर (16.51%), गाजीपुर (13.85%), आजमगढ़ (15.25%), मऊ (17.52%), बलिया (18.16%), गोरखपुर (17.61%) और कुशीनगर (18.65%) में वोट कटने के आंकड़े सामने आए हैं।
बुंदेलखंड में झांसी (13.92%), ललितपुर (9.95%), हमीरपुर (10.78%), महोबा (12.42%), बांदा (13%) में भी हजारों नाम हटे।
विपक्ष हमलावर, जवाब की मांग
मतदाता सूची से इतने बड़े पैमाने पर नाम हटने के बाद विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक दलों का आरोप है कि बिना पर्याप्त सूचना और सत्यापन के वोट काटे गए, जिससे लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।
वहीं प्रशासन का कहना है कि यह प्रक्रिया फर्जी, मृत, डुप्लीकेट और स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान के लिए की गई है।
खास बात
75 जिलों में वोट कटे,कई जिलों में 20% से ज्यादा कटौती,लखनऊ में सबसे अधिक 30.04% चुनाव से पहले सियासी तापमान तेज हो गया है।इसका सीधा असर किस पार्टी पर पड़ेगा यह तो समय ही तह करेगा।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




