बीमा के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 4  ठग गिरफ्तार… 54 हजार नकद व कई बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद

SHARE:

बरेली। बीमा (इंश्योरेंस) के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले चार शातिर साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से 54 हजार रुपये नकद, कई बैंकों के एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, टैबलेट, मोबाइल फोन समेत ठगी में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार थाना भूता क्षेत्र के गांव केसरपुरा स्थित साप्ताहिक बाजार के खाली मैदान में संदिग्ध अवस्था में एक कार में बैठे चार युवकों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मोहम्मद नबी पुत्र नौसे बक्स, मोहम्मद अकरम पुत्र उस्मान, आसिफ पुत्र अलाबख्श (निवासी केसरपुर, थाना भूता) तथा फरमान पुत्र मर्दाना खान (निवासी गांव धन्तिया, थाना फतेहगंज पश्चिमी) के रूप में बताई।

तलाशी में चौंकाने वाली बरामदगी

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक टैबलेट,पांच एटीएम कार्ड (अलग-अलग बैंकों के),एक पैन कार्ड, कार चालान की स्लिप, एक विजिटिंग कार्ड,54 हजार रुपये नकद बरामद किए।

ऐसे करते थे ठगी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को कॉल कर इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारी देने का झांसा देते थे। इसके बाद फर्जी तरीके से ऑनलाइन भुगतान कराकर धोखाधड़ी से रुपये हड़प लेते थे। ठगी की रकम को आरोपियों द्वारा अलग-अलग बैंकों में ट्रांसफर किया जाता था, जिसके लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाते खुलवा रखे थे। पुलिस ने बताया कि बरामद नकदी और बैंक कार्ड ठगी से अर्जित धन से संबंधित हैं।

जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!