सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो, भड़काऊ पोस्ट और युवतियों की निजता से खिलवाड़ करने वाला निकला मजहर अंसारी
बरेली। सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने, फर्जी वीडियो वायरल करने और मुस्लिम युवतियों को निशाना बनाने वाले कुख्यात ‘हैदरी दल’ के मास्टरमाइंड मुहम्मद मजहर अंसारी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी मोमोज बेचने की आड़ में देश के अलग-अलग शहरों में रहकर यह नेटवर्क चला रहा था।कोतवाली पुलिस ने उसे पुराना रोडवेज क्षेत्र से दबोचकर न्यायालय में पेश किया है।
अकाउंट बदले, नाम बदले… लेकिन मंशा वही रही
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मजहर अंसारी अकेले एक नहीं, बल्कि कई सोशल मीडिया अकाउंट संचालित कर रहा था। पहले उसने ‘हैदरी दल’ के नाम से भड़काऊ पोस्ट किए। जब इस नाम से जुड़े अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया, तो उसने चालाकी से अपने अकाउंट का नाम बदलकर “Eyes on Muslim Girls” कर लिया।
इतना ही नहीं, वह पहले भी कई बार अकाउंट्स के नाम बदल चुका था ताकि पुलिस की नजर से बच सके।
फर्जी खबरें गढ़ने का पूरा खेल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंटरनेट मीडिया से देश–प्रदेश की किसी भी घटना का वीडियो उठाता, उसे एडिट करता और फर्जी समाचार की शक्ल देकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता था।उसके मोबाइल से बरेली के पुराने उपद्रवों के वीडियो,अधिकारियों की बाइट और संवेदनशील घटनाओं के क्लिप बरामद हुए हैं, जिन्हें तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था।
झारखंड से दिल्ली तक फैला नेटवर्क
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह जिले के चंपादाह गांव का रहने वाला है। कक्षा 10 तक पढ़ा-लिखा है। पिता किसान हैं।
रोजगार के नाम पर:
बेंगलुरु के एक कैफे में मोमोज बनाए,आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में रेस्टोरेंट में हेल्पर बना फिर दिल्ली में मोमोज की दुकान पर काम करने लगा इसी दौरान उसने सोशल मीडिया को हथियार बनाकर नफरत का नेटवर्क खड़ा किया।
क्या था ‘हैदरी दल’ का काला सच
ईद के दिन सामने आए ‘हैदरी दल’ के वीडियो ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया था। इस गिरोह के सदस्य मुस्लिम युवतियों को सार्वजनिक स्थानों पर परेशान करते अभद्रता और लज्जा भंग करते साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते और पीड़िताओं की निजता को सरेआम तार-तार करते बरेली के गांधी उद्यान से शुरू हुआ यह सिलसिला पुलिस की सख्ती से थमा, लेकिन मास्टरमाइंड अब तक छिपा हुआ था।
पुलिस का सख्त संदेश
“आरोपी के मोबाइल से कई सोशल मीडिया अकाउंट मिले हैं, जिनसे वह भड़काऊ और फर्जी वीडियो पोस्ट करता था। हैदरी दल के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”—आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




