चौपला चौराहे पर वर्दी की दबंगई! होमगार्ड जवान का टेंपो चालक से विवाद, वीडियो वायरल

SHARE:

बरेली। बरेली शहर के व्यस्त चौपला चौराहे पर एक होमगार्ड जवान द्वारा टेंपो चालक से कथित बदसलूकी और दबंगई का मामला सामने आया है। जबरन सवारी बैठाने के दबाव और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

घटना चौपला चौराहे की बताई जा रही है, जहां होमगार्ड का एक जवान टेंपो चालक को बार-बार रोककर जबरन सवारी बैठाने का दबाव बनाता नजर आ रहा है। आरोप है कि टेंपो में पहले से महिलाएं सवार थीं और जगह न होने की बात कहने पर जवान भड़क गया और चालक से गाली-गलौज करने लगा।

विवाद बढ़ता देख टेंपो चालक ने अपना मोबाइल कैमरा ऑन कर लिया। वायरल वीडियो में होमगार्ड जवान और चालक के बीच तीखी नोकझोंक साफ देखी जा सकती है। इतना ही नहीं, वीडियो में मौके पर मौजूद सवारियों से जब जब पूछा गया तो उन्होंने भी चालक की बात का समर्थन करते हुए कहा कि टेंपो में बैठने की जगह नहीं थी और चालक की कोई गलती नहीं थी।

वीडियो वायरल, पहचान उजागर

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आरोपित होमगार्ड जवान का नाम राकेश कुमार गुप्ता बताया जा रहा है। वायरल फुटेज के सामने आने के बाद मामला अब सार्वजनिक बहस का विषय बन गया है।

टेंपो चालकों का आरोप, रोज की कहानी

टेंपो चालक संगठनों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन चालकों के साथ वर्दीधारी कर्मियों द्वारा बदसलूकी और अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन कुछ दिन कार्रवाई के बाद मामला फिर वहीं पहुंच जाता है।

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है। क्या संबंधित होमगार्ड जवान के खिलाफ जांच और कार्रवाई होगी या मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

घटना के बाद चौपला चौराहे पर चर्चा का माहौल है। आम लोग और टेंपो चालक न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!