डीएम अविनाश कुमार सिंह ने किया कैलेंडर का भव्य विमोचन
बरेली। फोटो जर्नलिस्ट्स सोसाइटी ऑफ बरेली के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने सोसाइटी द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का अपने कर-कमलों से विमोचन किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने फोटो पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती देने में फोटो जर्नलिस्ट्स का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक तस्वीर कई बार शब्दों से कहीं अधिक प्रभावशाली होती है और समाज को सच्चाई से रूबरू कराती है।
पत्रकारिता और समाज के बीच सेतु हैं फोटो जर्नलिस्ट्स
इस अवसर पर सचिव भानू भारद्वाज ने संगठन के 19 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फोटो जर्नलिस्ट्स सोसाइटी ने हमेशा सच, संवेदना और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी है। वरिष्ठ समाजसेवी अजय राज शर्मा ने कहा कि फोटो पत्रकार समाज की आंख और आईना दोनों होते हैं।
जिला सूचना अधिकारी नीतू कन्नौजिया (सलाहकार) ने कहा कि आज के डिजिटल युग में फोटो जर्नलिज्म की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है, जिसे बरेली के फोटो पत्रकार बखूबी निभा रहे हैं।
संगठन पदाधिकारियों ने रखे विचार
सोसाइटी के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन आने वाले समय में फोटो जर्नलिस्ट्स के हितों और प्रशिक्षण के लिए और अधिक प्रभावी कार्य करेगा। साथ ही संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा, मंत्री पुत्तन सक्सेना, मीडिया प्रभारी अशोक गुप्ता सहित सुनील सिंह, पंकज शर्मा, विकास यादव,सुरेश रोचानी, अरविंदर सिंह मिक्की, अब्दुल शाहीद, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, राहुल सक्सेना, तरुण सूरी, ताहिर वेग, अशोक शर्मा ‘लोटा जी’, विजय सिंह समेत अनेक वरिष्ठ व युवा फोटो पत्रकार उपस्थित रहे।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




