बरेली दंगे का फरार हिस्ट्रीशीटर दबोचा गया, तमंचा-कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

SHARE:

19 मुकदमों का आरोपी, दंगों के बाद से था भूमिगत tha चेकिंग में खुली पोल

बरेली। 26 सितंबर के बरेली दंगे में वांछित चल रहा एक कुख्यात मजारिया हिस्ट्रीशीटर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ दंगा, बलवा, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट समेत करीब 19 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के निर्देशन में 30/31 जनवरी 2026 की रात यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पीलीभीत बाईपास से सम्राट अशोक नगर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

कौन है गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभान उर्फ चूरन (32) पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी किशोर बाजार तिराहा, सिविल लाइन, थाना कोतवाली, बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना कोतवाली का प्रचलित मजारिया हिस्ट्रीशीटर है। उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा,दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

आर्म्स एक्ट में नया मुकदमा, रिमांड की तैयारी

थाना बारादरी पर आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 0114/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब उसे दंगा और अन्य मामलों में रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

दंगों का अहम आरोपी, पहले से कई मामलों में वांछित

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुभान उर्फ चूरन थाना बारादरी के मुकदमा संख्या 1145/2025 और 1146/2025,थाना कोतवाली के कई अन्य दंगा मामलों में पहले से ही वांछित चल रहा था। वर्ष 2018 से 2026 तक उस पर लगातार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होते रहे हैं।

पूछताछ में कबूला दंगे में शामिल होना

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है और दंगों के दौरान भीड़ का हिस्सा था। पुलिस अब उसके नेटवर्क, फंडिंग और अन्य फरार आरोपियों की भूमिका को खंगाल रही है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!