आईडीएपीएल सीजन-7 का समापन, गोल्डन लीजेंड्स व टीडीसी टाइगर संयुक्त विजेता

SHARE:

बरेली। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की ओर से आयोजित आईडीए प्रीमियर लीग (आईडीएपीएल) सीजन-7 का रविवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट में पुरुष, महिला और बच्चों के वर्ग में खेले गए मुकाबलों में डॉक्टर खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में गोल्डन लीजेंड्स ने चिश्ती संजरी लायंस को 10 रन से हराया। गोल्डन लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 96 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चिश्ती संजरी लायंस की टीम 85 रन ही बना सकी।

दूसरे सेमीफाइनल में टीडीसी टाइगर ने डेंसिटा हंटर को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पूरे टूर्नामेंट में गोल्डन लीजेंड्स ने एक भी मैच नहीं गंवाया। फाइनल मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका, जिसके चलते गोल्डन लीजेंड्स और टीडीसी टाइगर को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

महिला वर्ग में पावर ऑफ गर्ल्स चैंपियन

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में पावर ऑफ गर्ल्स ने एपिक पावर हीटर को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

बच्चों के वर्ग में ट्रेजर-11 विजेता

बच्चों के वर्ग में ट्रेजर-11 टीम ने चेयरमैन-11 को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीता।

पुरस्कार वितरण

पुरुष वर्ग में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार डॉ. अतुल गंगवार को दिया गया। बेस्ट बैट्समैन डॉ. एकांश अग्रवाल, बेस्ट बॉलर डॉ. पवन, बेस्ट फील्डर कमल पांडे और बेस्ट विकेटकीपर सुमित पाराशर रहे।

महिला वर्ग में फाइनल की मैन ऑफ द मैच डॉ. सीमा माहेश्वरी रहीं। बेस्ट बैटर का पुरस्कार डॉ. नैंसी भारद्वाज को मिला, जबकि वूमन ऑफ द टूर्नामेंट डॉ. पारुल वर्श्नेय रहीं। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार श्रीमती सुनिशा को दिया गया। बच्चों के वर्ग में बेस्ट बॉलर अविरल गंगवार, बेस्ट बैट्समैन अरिहंत गुप्ता और मैन ऑफ द सीरीज संगम कश्यप रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में आईडीए अध्यक्ष राहुल वोहरा, डॉ. अभिजीत जौहरी, चेयरमैन व उपाध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना, कोषाध्यक्ष डॉ. रवि सक्सेना और सचिव डॉ. अवधेश गंगवार मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में डियो इंप्लांट के डायरेक्टर मिस्टर टोनी (कोरिया) ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी चिकित्सकों ने आयोजन समिति का आभार जताया।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!