कक्षा 6 व 9 में दाखिले के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी, 8 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा
बरेली। अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश लेने के इच्छुक बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 15 फरवरी 2026 कर दिया गया है। यह जानकारी अटल आवासीय विद्यालयों के महानिदेशक द्वारा जारी पत्र संख्या 654-60/एवीएस-2026 के माध्यम से दी गई है।
प्रवेश से जुड़ा पूरा कार्यक्रम जारी
जारी आदेश के अनुसार अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश से संबंधित संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 फरवरी 2026
आवेदनों का सत्यापन: 25 फरवरी 2026 तक
प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड): 26 से 28 फरवरी 2026
प्रवेश परीक्षा: 8 मार्च 2026 (रविवार)
परीक्षा परिणाम की घोषणा: 18 मार्च 2026
काउंसलिंग व नामांकन प्रक्रिया: 20 से 29 मार्च 2026
नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ: 1 अप्रैल 2026 से
इन बच्चों को मिलेगा प्रवेश का अवसर
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बरेली मंडल के ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कम से कम तीन वर्ष से पंजीकृत एवं नवीनीकृत श्रमिक हैं, अथवा कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चे, जिनका पंजीकरण महिला एवं बाल कल्याण विभाग या मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) में है, वे इस प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।
आयु सीमा भी तय
कक्षा 6 के लिए: जन्मतिथि 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच
कक्षा 9 के लिए: जन्मतिथि 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच
यहां करें आवेदन: इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन UPBOCW.IN वेबसाइट पर या आदेश में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Author: विकास यादव
शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।




