आंवला में जमीन कब्जाने के लिए खुलेआम धमकी, लोहे की रॉड दिखाकर जान से मारने की चेतावनी

SHARE:

दबंगों का आतंक, पीड़ित ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जा और रंगदारी के इरादे से दबंगों द्वारा खुलेआम जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना आंवला में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कुख्यात दबंग आए दिन उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है।

पीड़ित रमेश पुत्र मूलचंद, निवासी मोहल्ला बेहटा जुनू, आंवला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बिसौली रोड निवासी शरद कुमार शर्मा उर्फ शरद महाराज व अनिकेत भारद्वाज उर्फ जुगनू महाराज लोगों को डरा-धमकाकर सस्ते दामों पर जमीन हड़पने और रंगदारी वसूलने का धंधा करते हैं। इनके भय के कारण लोग शिकायत करने से भी कतराते हैं। पीड़ित के अनुसार 28 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9 बजे, मनौना धाम बायपास रोड पर शरद महाराज, अनिकेत भारद्वाज और उनके दो अज्ञात साथियों ने उसे घेर लिया। इस दौरान शरद महाराज ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी, जबकि अनिकेत भारद्वाज ने लोहे की रॉड दिखाकर कहा कि “तुझे मारकर तेरी जमीन पर कब्जा कर लेंगे।”घटना के बाद से पीड़ित बेहद डरा हुआ है और उसे आशंका है कि आरोपित कभी भी उसकी हत्या करा सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसे लगातार जान से मारने की खुली धमकियां दी जा रही हैं और उसके साथ कभी भी कोई गंभीर घटना घटित हो सकती है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!