तहसील मीरगंज में डीएम का औचक निरीक्षण, लंबित वादों के निस्तारण पर जताई संतुष्टि

SHARE:

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसील मीरगंज का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। निरीक्षण में न्यायालयों से लेकर अभिलेखागार तक व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। लंबित वादों के निस्तारण में बेहतर प्रगति देख जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन की सराहना की।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण करते हुए धारा 24, 34, 35, 38 और 80 के अंतर्गत लंबित मामलों की समीक्षा की। पांच वर्ष से अधिक पुराने मामलों के निस्तारण में तहसील मीरगंज की स्थिति संतोषजनक पाई गई। केवल दो पुराने वाद ही लंबित पाए गए।

अभिलेखागार में पत्रावलियां व्यवस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने संतोष जताया और उपजिलाधिकारी को तहसील का नक्शा अभिलेखागार में लगाने के निर्देश दिए। तहसील परिसर की साफ-सफाई और फाइलों के रखरखाव को भी सराहा गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आय, जाति और मूल निवास प्रमाणपत्र समयबद्ध तरीके से जारी किए जाएं। साथ ही सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन में आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जाए।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल किया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार, तहसीलदार मीरगंज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!