फर्जी इलाज का धंधा ध्वस्त, सनराइज कॉलोनी में झोलाछाप डॉक्टर पर FIR, क्लीनिक सील

SHARE:

बरेली। बिना डिग्री और पंजीकरण के इलाज कर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डॉक्टर पर आखिरकार कार्रवाई हो गई। थाना बारादरी क्षेत्र की सनराइज कॉलोनी में संचालित फर्जी क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार के मुताबिक, 13 जनवरी को IGRS पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद 14 जनवरी को की गई स्थलीय जांच में सनराइज कॉलोनी निवासी जयवीर का अवैध धंधा पकड़ा गया। जयवीर ‘पृथ्वी फार्मा क्लीनिक’ के नाम से बोर्ड लगाकर बिना किसी वैध डिग्री, मेडिकल रजिस्ट्रेशन या अनुमति के इलाज कर रहा था।

डिग्री मांगी तो दिखा सन्नाटा

जांच टीम ने जब शैक्षिक योग्यता और पंजीकरण के दस्तावेज तलब किए, तो आरोपी कोई भी प्रमाण पेश नहीं कर सका। अनियमितता स्पष्ट होने पर टीम ने मौके पर ही क्लीनिक को सील कर दिया।

विभागीय जांच में पाया गया कि आरोपी का कृत्य आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। इस पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4), इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 15(3) और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 की धारा 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!