भोजीपुरा में बनी मस्जिद पर क्यों चला बीडीए का बुलडोजर?

SHARE:

बरेली। जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम धगोरा पिपलिया में बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह निर्माण ग्राम समाज की जमीन पर किया गया था, जहां स्थानीय लोग नमाज अदा कर रहे थे।

प्रशासन के अनुसार, करीब 300 वर्ग गज भूमि पर टीन शेड के साथ अवैध निर्माण किया गया था। इस संबंध में पहले ही नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद बुधवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

भारी पुलिस बल तैनात, इलाका छावनी में तब्दील

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी स्वयं कार्रवाई की निगरानी करते रहे। एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को अस्थायी रूप से खाली कराया गया और पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में की गई है और सरकारी भूमि पर किसी भी तरह के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 प्रशासन का सख्त संदेश

सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं चलेगा प्रशासन ने साफ किया है कि ग्राम समाज, तालाब, सड़क या अन्य सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नोटिस के बाद भी कब्जा न हटाने वालों पर इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!