फर्जी शपथपत्र से केस निपटाने का खेल !पीड़ित ने लगाई एसएसपी से न्याय की गुहार

SHARE:

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के महलुआ निवासी दूल्हा मियां ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि अभियुक्तों ने साजिशन फर्जी शपथपत्र तैयार कर, जाली हस्ताक्षरों के जरिए एक संगीन आपराधिक मुकदमे की कार्यवाही अवैध रूप से समाप्त करा दी, जिससे न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़ित के अनुसार उसने न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2022 में अपराध संख्या 75 के तहत नासिर सिद्दीकी समेत आठ लोगों के खिलाफ धारा 420, 467,468 व 471 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कराया था। ये धाराएं गंभीर प्रकृति की हैं, जिनमें अजीवन कारावास तक का प्रावधान है। आरोप है कि सभी आरोपियों ने शातिर किस्म के अपराधी हैं, जबकि मुख्य आरोपी नासिर सिद्दीकी के विरुद्व थाना इज्जतनगर में हिस्ट्रीशीट संख्या 44-ए दर्ज है। शिकायत में खुलासा किया गया है कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से प्रार्थी के नाम पर फर्जी शपथपत्र तैयार कराया, जिसमें न तो प्रार्थी क फोटो है और न ही किसी अधिवक्ता के हस्ताक्षर की पहचन कराई गई। इतना ही नहीं, शपथपत्र पर किए गए हस्ताक्षर भी उसके नहीं बताए जा रहे हैं। आरोप है कि नोटरी से तस्दीक कराए गए फर्जी शपथपत्र के आधार पर आरोपियों ने समझौता का हवाला देते हुए प्राधी पत्र प्रस्तुत किया और पुलिस से मिलीभगत कर मुकदमे में अंतिम आख्या तैयार कराकर उसे मुख्य न्यायिक मस्ट्रेिट बरेली की अदालत में भेज दिया। भामले की भनक लगते ही उसने न्यायालय में अंतिम आख्या के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराई। अब पीड़ित ने मांग की है कि धोखाधड़ी, कूट रचना, कूटकरण, फर्जी शपथपत्र तैयार करने, उसे असली के रूप में प्रयोग करने तथा उसके आधार र मुकदमें की कार्यवाही समाप्त कराने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्यवाही की मांग की है।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!