सीएचसी भमौरा में बड़ा खुलासा! बिना प्रशिक्षण आशा से प्रसव, शिकायत पर मिली जान से मारने की धमकी

SHARE:

बरेली। भमौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में गंभीर अनियमितताओं का आरोप सामने आया है। आशा कार्यकत्री वंदना पाण्डेय ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि एक अनट्रेंड आशा के माध्यम से प्रसव कराए जा रहे हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं की जान जोखिम में डाली जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

 क्या हैं आरोप?

अनट्रेंड आशा नीरज प्रजापति से प्रसव कराए जाने का आरोप,संबंधित आशा का कार्यक्षेत्र नौरंगपुर बताया गया।प्रसव का कोई प्रशिक्षण या अनुभव नहीं होने का दावा किया है।एएनएम शिखा सक्सेना व उनके पति अतुल सक्सेना पर भी अनियमितता के आरोप जांच अधिकारी पर साक्ष्य नजरअंदाज करने का आरोप शिकायतकर्ता का भुगतान रोके जाने की बात कही जा रही है।

 “मेरे पास वीडियो साक्ष्य सुरक्षित हैं”

शिकायतकर्ता वंदना पाण्डेय का कहना है कि उन्होंने जांच के दौरान वीडियो साक्ष्य दिखाने की कोशिश की, लेकिन अधिकारी ने उन्हें अपनी रिपोर्ट में शामिल नहीं किया उनका यह भी आरोप है कि जांच के दौरान संबंधित आशा को सीएचसी से हटा दिया गया।

 शिकायत पर मिली कथित धमकी

वंदना पाण्डेय का आरोप है कि जब उन्होंने सीएचसी में तैनात डॉ. विवेक कुमार से इस संबंध में शिकायत की तो उन्हें हड़काया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।उनके अनुसार, डॉक्टर ने कथित रूप से कहा कि “जिले के अधिकारी और नेता मेरे साथ हैं, मेरा कुछ नहीं होगा।”

स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह मामला स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

डीएम से क्या मांग?

निष्पक्ष अधिकारी से जांच कराई जाए वीडियो साक्ष्य की विधिवत जांच की जाए, उसका भुगतान बहाली की जाए साथ हीदोषियों के खिलाफ कार्रवाई को जाए।

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

error: Content is protected !!