बरेली में दो मासूमों पर जानवरों हमला: बच्ची को कुत्ते ने, बालक को सांप ने डसा

SHARE:

बरेलीशहर और ग्रामीण क्षेत्र में जानवरों के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को दहला दिया। थाना सुभाष नगर क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया, जबकि थाना हाफिजगंज क्षेत्र में 5 वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डस लिया। दोनों बच्चों को परिजनों ने समय रहते जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।

घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्ते का हमला

पहली घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली मोहल्ला की है। यहां 9 वर्षीय गुलशूल पुत्री शकीरा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक झपट पड़ा और बच्ची के दोनों पैरों में काट लिया।
बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घास में छिपे सांप ने मासूम को डसा

दूसरी घटना हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव बकानिया की है। यहां 5 वर्षीय सुधीर पुत्र मेवाराम अपनी ननिहाल में रह रहा था। गुरुवार देर शाम वह अपने ननिहाल के पिता के साथ बाइक पर जा रहा था।
सेथल फाटक के पास रुकने पर सुधीर जैसे ही सड़क किनारे खड़ा हुआ, उसी दौरान घास में छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन सुधीर को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक सुधीर की हालत अब स्थिर है।

समय पर पहुंचाया अस्पताल, बच्चों की हालत में सुधार

डॉक्टरों का कहना है कि दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर है और समय पर इलाज मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई। दोनों ही परिवारों ने सावधानी और जागरूकता से बच्चों की जान बचाई जा सकी।

ये भी पढ़े:फेसबुक पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश…भगवान श्रीराम और कांवड़ यात्रा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!