Havells कंपनी एरिया मैनेजर की कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

SHARE:

Havells कंपनी एरिया मैनेजर की कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बरेली। सैटेलाइट बस स्टैंड के पास खड़ी Havells कंपनी में एरिया मैनेजर की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर बैग लेकर फरार हो गया। बैग में दो मोबाइल फोन, तीन चार्जर और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

घटना 3 जुलाई की शाम करीब 7:15 बजे की है। आयुष गुप्ता, जो कि Havells कंपनी में एरिया मैनेजर हैं, खाना खाने के लिए खुशी भोजनालय गए थे। लौटने पर देखा कि उनकी कार का पिछला शीशा टूटा हुआ है और बैग गायब है।

पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पाया गया कि एक अज्ञात युवक कार का शीशा तोड़कर बैग निकाल रहा है।

बैग में आई फोन, लैपटॉप, एक वन प्लस मोबाइल फोन व समसंग का मोबाइल व जरूरी कागजात रखे थे। आयुष गुप्ता ने घटना की लिखित तहरीर थाना बारादरी में देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़े:OBC छात्रों के लिए फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग का सुनहरा मौका

विकास यादव
Author: विकास यादव

शहर के हर प्रमुख मुद्दों को लेकर हम बनेंगे आप की आवाज। छोटी और बड़ी खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना Bareillypost कि प्राथमिकता है।आप हमसे जुड़कर ताजा खबरों को पढ़ते रहें,सबसे पहले।हमसे जुड़ने के लिए Bareillypost को सबस्क्राइब करें धन्यवाद।आप हमें 9997133166पर कोई भी खबर से संबंधित सूचना दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Comment

सोना चांदी की कीमत
और पढ़ें
error: Content is protected !!