लेटे हुए हनुमान मंदिर के विकास को मिलेगी रफ्तार, डीएम ने किया निरीक्षण

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। रामगंगा चौबारी स्थित प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर शेष कार्यों को तय समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण से पहले जिलाधिकारी ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने जनपद की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय सभागार, शौचालय, इंटरलॉकिंग, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच, पौधारोपण और बोरिंग का काम पूरा हो चुका है। मंदिर के प्रवेश द्वार का निर्माण भी जल्द शुरू कराया जाएगा।

डीएम ने निर्देश दिए कि शेष निर्माण कार्यों को बिना अनावश्यक देरी के समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। निरीक्षण के दौरान मंदिर के पुजारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें