तिरंगे के रंग में रंगेगा बरेली, 12 और 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। स्वतंत्रता दिवस से पहले बरेली तिरंगे के रंग में रंगने जा रहा है। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को भव्य बनाने के लिए जिलेभर में तिरंगा यात्राओं से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, रंगोली-चित्रकला, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान और कैंडिल मार्च समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसमें जनभागीदारी बढ़ाते हुए इसे भव्य स्वरूप दिया जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही तिरंगा यात्राओं और तहसील-विकासखंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का शॉर्ट वीडियो तैयार कराने को भी कहा।

अभियान के तहत 12 अगस्त को सुबह नौ बजे तिरंगा स्कूटी-बाइक रैली बिशप मंडल इंटर कॉलेज से शुरू होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेगी। इसके बाद 13 अगस्त को सुबह नौ बजे गांधी उद्यान से आयुक्त कार्यालय तक वृहद तिरंगा रैलीऔर पदयात्रा निकाली जाएगी। वहीं पंचायती राज, ग्राम्य विकास और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 13 अगस्त को शाम चार बजे विकास भवन से तिरंगा पदयात्रा निकालेंगे। यह यात्रा गांधी उद्यान, चौकी चौराहा और जिलाधिकारी आवास के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होगी।

14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि जिले की सभी तहसीलों और विकासखंडों में भी तिरंगा रैलियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सेल्फी प्वाइंट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताएं और कैंडिल मार्च प्रमुख हैं। जिलाधिकारी ने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं, पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों समेत अन्य कार्मिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।

स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता से समझौता नहीं

बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों से समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करने और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान, डीसी मनरेगा, अपर नगर आयुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें