महानवमी पर डीएम दंपती ने की मां दुर्गा की आराधना, कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हवन कर की जनकल्याण की कामना, कन्याओं को कराया भोजन और भेंट किए उपहार

बरेली। महानवमी के पावन पर्व पर सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पत्नी रुबी सिंह के साथ मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान डीएम दंपती ने हवन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की आराधना की गई। इसके बाद महानवमी की परंपरा का निर्वहन करते हुए डीएम दंपती ने कन्या पूजन किया। कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और प्रसाद के साथ उपहार भेंट किए। इस दौरान कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके सुखद भविष्य की मंगलकामना की।
नवरात्र के अंतिम चरण में महानवमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा, हवन और कन्या पूजन के जरिए श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना करते हैं। डीएम अविनाश सिंह ने भी धार्मिक आस्था और परंपराओं के अनुरूप पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की प्रार्थना की। पर्व के अवसर पर सुख, शांति, सद्भाव और सेवा का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें