सीएम योगी दौरा ! सरकार आज बरेली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित शर्मा – बरेली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज मंगलवार दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक पूरे कार्यक्रम पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी रहेगी। पुलिस लाइन से लेकर सर्किट हाउस और बरेली क्लब ग्राउंड तक सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त किया गया है। एडीजी, जोन रमित शर्मा,डीआईजी रेंज अजय कुमार सहनी, कमिश्नर शंभू कुमार, डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य आदि ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का राजकीय हेलीकॉप्टर से सुबह 11:40 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आगमन प्रस्तावित है। यहां से वह कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक ग्राम प्रहरी सभा में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:50 से 1:50 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे बरेली क्लब ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां दोपहर दो बजे से तीन बजे तक शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और दोपहर 3:10 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष नजर।। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर प्रमुख कार्यक्रम स्थलों और उनके बीच के आवागमन मार्गों पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना भी पुलिस के लिए अहम रहेगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वय के साथ कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक कार्यक्रम के साथ शिक्षक विधान परिषद चुनाव से जुड़ी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहेगा। ग्राम प्रहरी सभा और शिक्षक प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा, दोनों कार्यक्रमों पर लोगों की निगाहें रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें