गंगानगर कॉलोनी में जलभराव दूर करने को चौथे दिन भी मिट्टी का भरान

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजेश अग्रवाल बने गंगानगर कॉलोनी के मददगार जल्दी निकाला जाएगा रास्ता बनाने का हल

बरेली।सुभाषनगर क्षेत्र की मणिनाथ स्थित गंगानगर कॉलोनी में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए चौथे दिन भी मिट्टी और मलबे से भरान का काम कराया गया। लेकिन आज नगर निगम ने कोई काम नहीं किया जो भी भरान हुआ बह राजेश अग्रवाल के व्यक्तिगत हुआ
पूर्व बरेली शहर विधानसभा प्रत्याशी सपा एवं बरेली विकास प्राधिकरण के सदस्य राजेश अग्रवाल ने कुछ 10से 15ट्रॉली मिट्टी अपने खर्च से डलवाई, जबकि कुछ भरान नगर निगम की ओर से कराया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र की कई महिलाएं बुजुर्ग मौजूद रहे।

राजेश अग्रवाल ने बताया कि कॉलोनी की गलियां काफी संकरी हैं, जिससे ट्रैक्टर पहुंचाने में परेशानी होती है। वहीं, जमीन दलदली होने के कारण ट्रैक्टर के धंसने की समस्या भी सामने आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भरान के दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि मलबे को बदबूदार बताते हुए विरोध किया गया और ट्रैक्टर की चाबी भी छीन ली गई। इसके बाद पुलिस को भी बुलाया गया।

राजेश अग्रवाल के मुताबिक, इस घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारी वहां काम करने आने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव से लोगों को राहत दिलाने के लिए वह सहयोग करते रहेंगे, लेकिन स्थानीय लोगों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां तक जनता का सहयोग मिलेगा, वहां तक समस्या के समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
इस दौरान चौपला-बदायूं रोड रेल अंडरपास संघर्ष समिति के संयोजक राजेश अग्रवाल के साथ क्षेत्र की महिलाएं बुजुर्ग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें