चादरपोशी के बाद लगा लंगर, सैकड़ों जायरीन को बांटा गया तबर्रूक    

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट ने मनाया खिदमत का दिन, अकील अहमद नूरी के नेतृत्व में हुआ आयोजन

बरेली। मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से गुरुवार 7 अगस्त को दरगाह आला हजरत पर चादर पेश की गई। चादरपोशी के बाद दरगाह तहसीन मियां, पुराना शहर में एक विशाल लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व नियाज-नजर पेश की गई। इसके बाद आए हुए तमाम जायरीनों, राहगीरों और जरूरतमंदों में लंगर वितरित किया गया।

इस नेक कार्य का आयोजन मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकील अहमद नूरी के नेतृत्व में किया गया। लंगर को सफल बनाने में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने दिनभर सेवा की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोमिन चिश्ती, जफर अज़ीज़ मोहसिन रज़ा डॉ अनीस अहमद डॉ वसी खान दारेन रज़ा, अमान खुर्रम सहित कई लोग मौजूद रहे और उन्होंने जायरीनों की खिदमत में सहयोग किया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम जाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें