किसानों-मजदूरों की समस्याएं मंडलायुक्त के सामने उठाईं, नवागत शंभू कुमार से समिति की मुलाकात

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्मृति चिह्न भेंट कर किया स्वागत, ग्रामीण सुविधाओं और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर हुई चर्चा

बरेली। किसान और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को लेकर किसान मजदूर कल्याण सेवा समिति ने नवागत मंडलायुक्त शंभू कुमार से मुलाकात कर जनहित की आवाज बुलंद की। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त से शिष्टाचार भेंट की और उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया।भेंटवार्ता के दौरान समिति पदाधिकारियों ने किसानों और श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और मजदूरों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर चर्चा हुई। समिति ने प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शिकायतों के प्रभावी निस्तारण की जरूरत भी बताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल मिश्रा ने कहा कि समिति लगातार किसान-मजदूरों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाती रही है। उन्होंने मंडलायुक्त को समिति की जनसेवा गतिविधियों और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। समिति पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि मंडलायुक्त शंभू कुमार के नेतृत्व में मंडल में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और किसान, मजदूर व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष कपिल मल्होत्रा, नगर अध्यक्ष योगेश मल्होत्रा, उपाध्यक्ष अभिषेक गंगवार, जिला प्रभारी राहुल पटेल, प्रदेश सचिव डॉ. प्रदीप सक्सेना और हेमंत राजपूत मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें