सपा की 65 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित, कई बड़े चेहरों की छुट्टी

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। सपा ने लंबे इंतजार के बाद बरेली की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की मंजूरी के बाद जारी सूची में 65 पदाधिकारियों और सदस्यों को जगह दी गई है। नई कार्यकारिणी में शुभलेश यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। खास बात यह है कि इस बार संगठन में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी मिली है, जबकि पिछली कार्यकारिणी में शामिल रहे कई बड़े नाम नई सूची से बाहर हो गए हैं।

नई कार्यकारिणी में 14 नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजकुमार पाल को महासचिव, अशोक यादव को कोषाध्यक्ष और बृजेश श्रीवास्तव सविता को सचिव बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने नई टीम को संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक माह के पहले शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक कराने के साथ विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। प्रभारी बूथ स्तर तक दौरा कर बूथ कमेटियों के गठन का काम सुनिश्चित करेंगे।

नई कार्यकारिणी के गठन को आगामी चुनावों की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। खासतौर पर पुराने कई चर्चित चेहरों को संगठन से बाहर किए जाने के बाद सपा के अंदर नई टीम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें