कमिश्नर-डीआईजी की निगरानी, डीएम-एसएसपी की मुस्तैदी लाई रंग

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौ जिलों में शांतिपूर्ण और घटनारहित मतदान, कमिश्नर ने व्यवस्थाओं को बताया संतोषजनक

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का एमएलसी चुनाव शुक्रवार को नौ जिलों के 105 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव में 73 प्रतिशत मतदान हुआ और 17 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार ने मीडिया को बताया कि पूरे मंडल में मतदान प्रक्रिया सकुशल, निष्पक्ष और इंसीडेंट फ्री रही।
उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य निर्वाचन अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी और सतर्क निगरानी के बीच कहीं भी मतदान प्रक्रिया बाधित नहीं हुई। निर्वाचन आयोग भी पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग करता रहा। मंडलायुक्त शंभू कुमार ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को बरेली के संजय कम्युनिटी हॉल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। यहां पुलिस प्रशासन की निगरानी में मतपेटियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें