चिराग-ए-निरीक्षण से रोशन हुए थाने, अब कसौटी पर होंगे काम के पैमाने

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रेमनगर- इज्जतनगर थानों से सड़कों तक एसपी सिटी का दौरा, मध्यस्थता परामर्श केंद्र का किया उद्घाटन

अमित शर्मा – बरेली। ” चिराग बनकर निकले हैं, अंधेरों का हिसाब लेने, थानों की हर बारीकी और खाकी का जवाब लेने” । इसी मंशा से शहर की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए नवागत एसपी सिटी चिराग जैन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रेमनगर और इज्जतनगर थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। अभिलेखों की जांच से लेकर सीसीटीवी निगरानी, जनसुनवाई और मालखाने तक की पड़ताल कर उन्होंने पुलिसिंग की बुनियादी व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने थानों के मुख्य अभिलेख, जनसुनवाई रजिस्टर, मिशन शक्ति केंद्र, थाना कार्यालय, मालखाना और मैस का अवलोकन किया। सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता भी जांची। इज्जतनगर थाने में रजिस्टर नंबर चार और हिस्ट्रीशीटर (एचएस) रजिस्टर की जांच की गई। इसी दौरान उन्होंने एएसपी आशुतोष शिवम के साथ मध्यस्थता परामर्श केंद्र का उद्घाटन भी किया।
त्योहारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी ने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हार्टमैन स्कूल और अशरफ खां छावनी के पास स्थित रावण दहन स्थलों का दौरा कर सुरक्षा इंतजाम परखे। इसके बाद शहरी क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का संदेश दिया और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा जगाया।
एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में हो रही इस सक्रियता को शहर की कानून-व्यवस्था और थाना प्रबंधन को चुस्त-दुरुस्त रखने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। आईपीएस चिराग जैन ने अपने बैचमेट मानुष पारीक की जगह शहर की जिम्मेदारी संभाली है। मानुष पारीक अब आजमगढ़ में तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें