बरेली विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष का निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारियों-कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने और पारदर्शिता के साथ काम करने की हिदायत

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष ने गुरुवार को प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों का जायजा लिया और कार्यालय में चल रहे कार्यों, अभिलेखों के रखरखाव तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राधिकरण की प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ निर्वहन करें।

उपाध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी आईडी कार्ड के साथ समय से कार्यालय पहुंचें और कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने तथा लोगों को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सुशासन और पारदर्शिता के संकल्प के अनुरूप प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें