कोर्ट से भागा, पुलिस से भिड़ा, गोली लगते ही पकड़ा गया

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 हजार के इनामी सचिन का तड़के तीन बजे पुलिस से आमना-सामना, फायरिंग में मुख्य आरक्षी घायल

बरेली। अदालत से फरारी के बाद पुलिस को चुनौती दे रहे 25 हजार के इनामी सचिन सिंह ठाकुर की बुधवार तड़के पुलिस से मुठभेड़ हो गई। रेलवे स्टेशन के आगे नॉर्थ कॉलोनी के पास घेराबंदी हुई तो सचिन ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें सचिन के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसकी गोली से मुख्य आरक्षी रवाब मियां जख्मी हो गए। पुलिस ने आरोपी को दबोचकर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

सुभाषनगर के बंसी नगला निवासी सचिन सिंह ठाकुर 21 अक्टूबर को न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। घटना के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

बुधवार सुबह करीब 3:35 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नॉर्थ कॉलोनी के पास दबिश दी। पुलिस के रोकने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

तमंचा और चार कारतूस मिले

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल सचिन और मुख्य आरक्षी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस फरारी और मुठभेड़ से जुड़े मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें