पूरन लाल लोधी के नेतृत्व में भाजपा की ब्रज क्षेत्रीय टीम घोषित

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

10 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और 10 मंत्री समेत 37 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद घोषित टीम में पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम में 37 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्षों में डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, गिरिराज सिंह कुशवाहा, शरद महेश्वरी, रितु दिवाकर, अनुराग पाण्डेय, सुग्रीव सिंह चौहान, अरुण गुप्ता, प्रवीण राज सिंह, यादवेन्द्र प्रताप सिंह और चौधरी नेत्रपाल सिंह को शामिल किया गया है। क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संजीव शर्मा एडवोकेट, राजेश्वर सिंह पटेल, अशोक कुमार पिप्पल और सुश्री मधुलिका सिंह राघव को दी गई है। क्षेत्रीय मंत्री के तौर पर बबलू लोधी, दीपक सोनकर, सतनाम सिंह, मनीष गौतम, डीएस लोधी, बीना लवानिया, महेश राठौर, डॉ. आदेश गंगवार, वीरेन्द्र शाक्य और महेश योगी को जिम्मेदारी मिली है। कार्यसमिति के सदस्यों में शेर सिंह भदौरिया, सत्यभान सिंह भदौरिया, पवन शर्मा, सुनीता सास्वत, प्रदीप चौहान, वीरेन्द्र अग्रवाल, निर्मल सिंह धनगढ़, बाबी कश्यप एडवोकेट, संजीव प्रताप सिंह, डॉ. अवधेश रावत, चंचल गंगवार, वीर सिंह पाल और यतिन भाटिया शामिल हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें