नन्हे कान्हा के रंग में रंगी जन्माष्टमी, 18 माह के केशव ने मोहा मन

सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव शहर में उल्लास और आस्था के रंगों के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में जहां कान्हा के जन्म की तैयारियां चलती रहीं, वहीं छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर पर्व की रौनक बढ़ा दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं गुलमोहर पार्क निवासी अनुभव और ऋचा गुप्ता के 18 माह के पुत्र केशव गुप्ता ने बाल कृष्ण का रूप धारण कर विशेष आकर्षण बटोरा। मोर मुकुट, पीतांबर और हाथों में बांसुरी के साथ नन्हे केशव ने कान्हा की छवि को जीवंत कर दिया। अनुभव गुप्ता ने कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। प्रस्तुति देने से उनकी रचनात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास को भी नई दिशा मिलती है। जन्माष्टमी पर नन्हे कान्हाओं की मुस्कान ने उत्सव को खास बना दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें